Breaking

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Description

विधवा से गैंगरेप के बाद वीडियो किया वायरल, एक कर रहा था दुष्कर्म, दूसरा बना रहा था वीडियो

विधवा से गैंगरेप के बाद वीडियो किया वायरल, एक कर रहा था दुष्कर्म, दूसरा बना रहा था वीडियो

पटना: नौबतपुर के एक गांव में 43 साल की विधवा से गैंगरेप का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई। वीडियो में दो युवक उसके साथ बारी-बारी से रेप करते नजर रहे हैं। एक युवक दुष्कर्म कर रहा है और दूसरा उसका वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को बाद में नौबतपुर के कई सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया गया। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो की भनक जैसे ही पुलिस को लगी, टीम ने उसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पीड़ित महिला के साथ ही दोनों आरोपी युवकों की पहचान कर ली। लेकिन पुलिस जांच के लिए पहुंची तो आरोपी के साथ ही पीड़ित महिला भी घर से गायब मिली। पुलिस ने उनकी खोजबीन तेज कर दी है।

 

 

 

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीड़ित महिला 43 साल की विधवा है। वह काफी समय से अपने मायके में रहती है। उसकी पहचान हो गई है। मामले की सच्चाई के लिए उसकी खोजबीन की जा रही है। वीडियो फुटेज में महिला कोई विरोध करती नजर नहीं रही। इसलिए इस मामले में महिला का बयान बहुत ही जरूरी है। दिनदहाड़े इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना बड़ी आपराधिक घटना है। हम जल्द ही महिला को ढूंढ़ निकालेंगे और उसके बयान के आधार पर आगे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ