Breaking

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Description

ससुराल पहुंचते ही दूल्हे की हुई मौत, बिहार के चंपारण में शादी के चंद घंटों बाद दुल्हन हो गई विधवा

ससुराल पहुंचते ही दूल्हे की हुई मौत, बिहार के चंपारण में शादी के चंद घंटों बाद दुल्हन हो गई विधवा

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने बड़े प्यार से अपनी बेटी को विदा किया था, लेकिन शादी के कुछ देर बाद ही दूल्हे की मौत हो गई।

 

इसकी सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले शादी की शहनाई बज रही वहीं मातम पसर गया। बताया जा रहा है शादी होने के बाद जैसे ही दुल्हन को लेकर बारात अपने घर पहुंची, दूल्हे को अचानक चक्कर आया और उसकी मौत हो गई। जो दुल्हन सोलह श्रृंगार से सजी हुई थी वो कुछ पलों में ही विधवा हो गई। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

 

 

 

साठी के छरदवाली बसंतपुर में ससुराल पहुंचने के दो घंटे बाद ही दुल्हन चंदा कुमारी विधवा हो गयी। उनके पति मनीष कुमार गिरि की मौत जीएमसीएच में हो गयी। मृतक मनीष छरदवाली निवासी चंदेश्वर गिरि के इकलौते पुत्र थे। मृतक के परिवारिक सूत्रों के अनुसार, मनीष की बारात सोमवार की संध्या योगापट्टी के अमैठिया गांव गयी थी। बारात जब गांव में पहुंची तो मनीष की तबीयत अचानक खराब हो गयी। उसे चक्कर गया, लेकिन कुछ देर बाद मनीष की तबीयत ठीक हो गयी। रात में शादी की रस्म पूरी हुई।

 

सुबह चार बजे दुल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। मनीष अपनी पत्नी चंदा को लेकर सुबह छह बजे अपने घर पहुंचा। गृह प्रवेश होने के बाद मनीष की तबीयत अचानक खराब हो गयी। परिजन उसे लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष के मृत घोषित होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मनीष की मां परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वहीं, दुल्हन के गांव अमैठिया में भी मातम छा गया।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ