मुजफ्फरपुर, जिले से एक बड़ी ही शर्मनाक घटना निकल के सामने आ रही है. जँहा एक नाबालिक लड़की से उसके चचेरे भाई ने ही बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. जब लड़की और उसकी माँ ने इसकी शिकायत थाने मे की तो लड़का घर छोड़कर फरार हो गया।
घटना बोचहां थाने के एक गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को 16 वर्षीया लड़की को उसके अपने चचेरे भाई ने ही अग़वा कर लिया. अग़वा करने के बाद उसे जबरन कोरलहिया ले गया। वहां शादी करने के लिए दबाव डाला, लड़की ने भाई से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहीं एक घर में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की के परिवार जनों ने जब खोजबीन की तो चचेरा भाई गायब था। समाज के लोगों ने भी युवक के परिवार पर दबाव डाला। तब उसने लड़की को बोचहां में लाकर छोड़ दिया। लड़की घर पहुंचने के बाद अपनी माँ के साथ महिला थाने पहुंची। वहां छात्रा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोपित युवक घर छोड़कर फरार हो गया है।
लड़की ने बयान दिया है की चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया है। वो उसे सजा जरूर दिलवाएगी. लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान दर्ज करवाया जायेगा।बोचहां थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not any spam link in the comment box.
Emoji